लोहरदगा: लोहरदगा में JTET उत्तीर्ण अभ्यर्थियों ने किया प्रदर्शन, नियुक्ति में देरी पर सरकार को दी चेतावनी
लोहरदगा में JTET उत्तीर्ण अभ्यर्थियों ने गुरुवार शाम 4 बजे झारखंड सरकार के प्रति नाराजगी जाहिर करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। उनका कहना है कि झारखंड राज्य बनने के बाद से अब तक केवल दो बार JTET परीक्षा आयोजित की गई है, लेकिन सफल अभ्यर्थियों की बहाली अब तक नहीं हो पाई। सरकार द्वारा अंतिम बार 2016 में यह परीक्षा ली गई थी।