लोहरदगा: लोहरदगा रामपुर हुटू टोली में 20 साल पुरानी पीसीसी सड़क तोड़ने पर हंगामा, प्रशासन ने बुलाई बैठक, जल्द होगी ग्राम सभा
लोहरदगा सदर प्रखंड के रामपुर हुटू टोली में पीसीसी रोड तोड़े जाने को लेकर गुरुवार शाम 4:15 बजे जिला प्रशासन के निर्देश पर एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक में ग्रामीणों की शिकायतों और विवाद के समाधान पर चर्चा हुई।ग्रामवासियों के अनुसार,यह पीसीसी रोड पिछले 20 वर्षों से बनी हुई थी।