लोहरदगा: वक्फ बोर्ड पर कब्जे की साजिश, भाजपा सरकार का संशोधन बिल मुस्लिम विरोधी: हाजी शकील अहमद
लोहरदगा जिला कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष हाजी शकील अहमद ने गुरुवार शाम 5:00 बजे एक प्रेस बयान जारी कर कहा कि केंद्र की भाजपा की सरकार मुस्लिम समुदाय के वक्फ बोर्ड को कमजोर करने और इसे छीनने की मंशा से वक्फ बोर्ड संशोधन बिल पारित करा रही है। यह बिल न केवल मुस्लिम विरोधी है, बल्कि भारतीय लोकतांत्रिक मूल्यों के भी विरुद्ध है।