बुंडू: बुंडू प्रखंड में मुख्यमंत्री पशुधन योजना के तहत कार्यक्रम आयोजित
Bundu, Ranchi | Apr 22, 2025 झारखंड सरकार की महत्वपूर्ण मुख्यमंत्री पशुधन योजना के तहत आज बुंडू प्रखंड परिसर में एक आयोजन के दौरान बकरा विकास योजना का लाभ गरीब ग्रामीणों तक पहुँचाया गया. इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि हर्षवर्धन शर्मा ने प्रखंड के विभिन्न गांवों से आए बीपीएल (गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले) ग्रामीण लाभुकों के बीच 4 बकरी और 1 बकरा का वितरण किया.