बुंडू: मुंडा कॉलोनी के पास तेज रफ्तार कार ने तीन युवकों को मारी टक्कर, दो की मौत व एक घायल
Bundu, Ranchi | Apr 17, 2025 बुंडू थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे-33 (रांची-टाटा रोड) पर बुंडू के मुंडा कॉलोनी के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात कार ने तीन युवकों को रौंद दिया। इस दर्दनाक हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा बुधवार और गुरुवार की मध्यरात्रि को हुआ।मृतकों की पहचान रेलाडीह, बुंडू निवासी संजय मुंडा (29 वर्ष), और काजुबारू,