बुंडू: कदम टोला गांव में बिजली गिरने से पांच गायों की मौत
Bundu, Ranchi | Apr 20, 2025 थाना क्षेत्र के कदम टोला गांव में एक दुखद हादसे में बिजली गिरने से तीन किसानों की कुल पांच गायों की मौके पर ही मौत हो गई. घटना उस समय घटी जब सभी गायों को जामुन के पेड़ के नीचे बांध कर रखा गया था और अचानक मौसम बिगड़ने लगा. तेज गर्जना के साथ बिजली गिरने से गायें उसकी चपेट में आ गई. मृत गायें लक्ष्मण बांस महली, मनमोहन बांस महली और बुधु बांस महली की थीं. घटना के