महोबा: पुलिस लाइन में 18 किलो मादक पदार्थ नष्ट किया गया, SP की मौजूदगी में इंसीनरेटर से जलाया गया गांजा-स्मैक, वीडियोग्राफी हुई
Mahoba, Mahoba | May 8, 2026 महोबा पुलिस लाइन में विभिन्न थानों के मुकदमों से जुड़े 17 किलो 916 ग्राम 31 मिलीग्राम मादक पदार्थ नष्ट किए गए। SP शशांक सिंह की अध्यक्षता में गठित समिति ने इंसीनरेटर मशीन से 17.9 किलो गांजा और 16 ग्राम 31 मिलीग्राम स्मैक जलाया। शासनादेश के तहत समिति ने पहले सभी पदार्थों का सत्यापन और तौल कराई। इसके बाद वैज्ञानिक तरीके से विनष्टीकरण किया गया।