छपरा: 29 मई को अवर प्रादेशिक नियोजनालय में नियोजन मेला का आयोजन होगा: जनसंपर्क अधिकारी
Chapra, Saran | May 25, 2026 युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग, बिहार सरकार के तत्वावधान में अवर प्रादेशिक नियोजनालय, छपरा द्वारा दिनांक 29 मई (शुक्रवार) को नियोजन मेला का आयोजन किया जाएगा। जनसंपर्क अधिकारी ने सोमवार की सुबह 10 बजें के लगभग प्रेस विज्ञप्ति में जानकारी दी। यह नियोजन मेला अवर प्रादेशिक नियोजनालय, छपरा के कार्यालय परिसर में आयोजित होगा।