मुरार: साइबर ठगी की रकम से खरीदे सोने के सिक्के, मुरार पुलिस ने आरोपी को दबोचा
Morar, Gwalior | Jun 13, 2026 ग्वालियर में साइबर फ्रॉड की रकम से सोने के सिक्के खरीदकर ज्वैलर्स को चूना लगाने वाले आरोपी को मुरार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से करीब 3.31 लाख रुपए कीमत के दो सोने के सिक्के बरामद किए गए हैं। मामले की जानकारी पुलिस द्वारा शनिवार दोपहर 4 बजे दी गई।