नदबई: गांव कोल्हूपुरा के पास तेज रफ्तार जुगाड़ ने बाइक सवार तीन युवकों को मारी टक्कर, 1 युवक की मौत, 2 घायल
नदबई खेरली सड़क मार्ग पर गांव कोल्हूपुरा के पास बुधवार रात तेज रफ्तार जुगाड़ ने बाइक सवार तीन युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना रात करीब 8 बजे की बताई जा रही है।