हरदोई: 10वीं की छात्रा का अपहरण, पिता ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया
Hardoi, Hardoi | Apr 18, 2026 हरदोई शहर में 10वीं कक्षा की एक छात्रा के अपहरण का मामला सामने आया है। छात्रा के पिता ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ शुक्रवार की देर शाम अपहरण और शादी का झांसा देने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है।शहर के एक मोहल्ले के निवासी व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि उनकी 15 वर्षीय बेटी 15 अप्रैल की सुबह 7:30 बजे स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी। इसके बाद वह वापस नहीं आयी।