सुल्तानगंज: श्रावणी मेला की तैयारी तेज: सुल्तानगंज में कांवरिया पथ से अतिक्रमण हटाने को चला बुलडोजर
आगामी 30 जुलाई से शुरू होने वाले विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन ने अपनी कवायद तेज कर दी है। इसी क्रम में सोमवार को सुल्तानगंज के अंचलाधिकारी अनुज कुमार झा , बीडीओ संजीव कुमार तथा थानाध्यक्ष धनंजय कुमार पुलिस बल के साथ कांवरिया पथ का निरीक्षण करने पहुंचे। जिला प्रशासन के निर्देश पर सीतारामपुर से मदरिया पावर ग्रिड तक बिहार सरकार