सकलडीहा: धानापुर थाना चौराहे के पास हाईटेंशन तार पेड़ से टकराया, आग लगी; बड़ी दुर्घटना टली
धानापुर थाना चौराहे के पास नरौली मोड़ की ओर जा रहे हाईटेंशन तार के बरगद के पेड़ से टकराने पर शुक्रवार शाम करीब 4:30 बजे आग लग गई। सूचना पर बिजली आपूर्ति बंद कराई गई, जिससे बड़ा हादसा टल गया। लोगों ने कार्य में लापरवाही का आरोप लगाया। एसडीओ सुधीर कुमार ने जांच व कार्रवाई का आश्वासन दिया।