डौण्डीलोहारा: शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय किल्लेकोड़ा में प्रेरणा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
डौंडीलोहारा में संचालित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय किल्लेकोड़ा में प्रेरणा प्रशिक्षण कार्यक्रम विकसित भारत और राष्ट्र के प्रति मेरा योगदान विषय पर हुआ। प्राचार्य अजय मुखर्जी ने कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं को देशभक्ति के प्रति जागरूक करना और विकसित भारत के संबंध में जानकारी देना है। आत्मनिर्भर भारत बनाने में अपना योगदान देना है।