डौण्डीलोहारा: डौंडीलोहारा के बस स्टैंड में दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर किया गया माल्यार्पण
डौंडीलोहारा विकासखंड के भाजपा मंडल डौंडीलोहारा ने सभी बूथों व शक्ति केन्द्रों में पार्टी का स्थापना दिवस मनाया। स्थानीय बस स्टैंड पर स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। इस अवसर पर राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व सदस्य व जिला उपाध्यक्ष देवेन्द्र जायसवाल, मंडल अध्यक्ष रूपेश सिन्हा, कोषाध्यक्ष गैदमल भंसाली, एवं अन्य सदस्य उपस्थित थे।