डौण्डीलोहारा: शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय बड़गांव के बच्चों ने राहगीरों के लिए बाजार चौक के पास खोला प्याऊ
डौंडीलोहारा ब्लॉक के ग्राम बड़गांव में बाजार चौक के पास भीषण गर्मी को देखते हुए शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय बड़गांव के बच्चों ने प्याऊ खोला है। जिसका शुभारंभ प्रधान पाठक भूधरदास जोशी ने किया। इस अवसर पर लोगों को शरबत पिलाई गई। मौके पर वरिष्ठ शिक्षक संतोष कुमार देवांगन, शैलजा मार्टिन, हेमलता केसरा, भुवन सिंह कोसमा, पीलूराम साहू सहित अन्य नागरिक भी उपस्थित