सिरोही: 9 माह की गर्भवती महिला को रसल वाइपर ने डंसा, हालत गंभीर, परिजन सांप को डिब्बे में बंद कर पहुंचे ट्रॉमा सेंटर
Sirohi, Sirohi | May 10, 2026 सिरोही जिले के एवड़ी गांव में रविवार सुबह एक गर्भवती महिला को जहरीले रसल वाइपर सांप ने डंस लिया। घटना के बाद महिला की हालत बिगड़ने पर परिजन उसे तत्काल इलाज के लिए सिरोही ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचे। महिला की स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, एवड़ी निवासी छाताराम की पत्नी कांता देवी रविवार सुबह घर के बाहर कचरे का ढेर हटा रही थीं।