सोहागपुर: नगर के स्वामी विवेकानंद पार्क बाणगंगा में स्टेट टीम का निरीक्षण, महिला समूहों के कार्यों की सराहना की
नगर में स्थित स्वामी विवेकानंद पार्क बाणगंगा का स्टेट मॉनिटरिंग टीम ने निरीक्षण किया। नगर पालिका परिषद शहडोल के तहत स्वच्छता और हरित विकास के प्रयासों की सराहना हुई। मुख्य नगर पालिका अधिकारी आशा जितेंद्र भंडारी के निर्देशन में “अमृत मित्र” महिला स्व सहायता समूह पार्क में वृक्ष देखरेख, सिंचाई और पौधरोपण कर रहा है।