बिजनौर: 1 अप्रैल को छितावर निवासी सुनील के मकान में हुई चोरी का कोतवाली शहर पुलिस ने किया खुलासा
Bijnor, Bijnor | Apr 4, 2026 बिजनौर में कीरतपुर थाना क्षेत्र के गांव छितावर निवासी सुनील कुमार के मकान में एक अप्रैल को अज्ञात चोरों ने चोरी कर ली थी। घर में रखा फ्रिज कुकर व अन्य सामान चोरी हो गया था। शिकायत के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए घटना का खुलासा किया है। शनिवार शाम को 5:00 बजे पुलिस ने नफीस और नाजिम को सामान सहित गिरफ्तार कर लिया है।