मंदसौर: गुरु पूर्णिमा महोत्सव पर जिले भर में हुए आयोजन,पशुपतिनाथ भगवान का गुरु रूप में हुआ श्रृंगार।राज्यसभा सांसद भी हुए शामिल
मंदसौर गुरु पूर्णिमा के अवसर पर मंदसौर में श्रीमद् भागवत गुरुपूर्णिमा उत्सव समिति एवं भारत उत्थान अभियान के तत्वावधान में कृषि उपज मंडी प्रांगण में भगवताचार्य गुरु भीमाशंकर जी शास्त्री की गुरु पूजा का आयोजन किया गया। करीब 22 वर्षों से पंडित भीमाशंकर शास्त्री धारियाखेड़ी के भक्तों की ओर से यह आयोजन होता आया है। जिसमें बड़ी संख्या में भक्त गण शामिल हुए।