मंदसौर: पुलिस पेंशनर्स संघ ने अपनी मांगों को लेकर कलेक्टट कार्यालय पहुंचकर राजस्व अधिकारी को सौंपा ज्ञापन।
मंदसौर पुलिस पेंशनर्स संघ मप्र के संस्थापक व प्रांतीय अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह परिहार ने बताया कि मप्र के करीब साढ़े 5 लाख पेंशनर्स की लंबित मांगों को लेकर सभी जगह ज्ञापन सौंपे गए। जिला इकाई मंदसौर, नीमच, रतलाम, धार, झाबुआ, खरगोन, बड़वानी, इंदौर, उज्जैन, देवास, शाजापुर, बालाघाट, मंडला सहित अन्य इकाइयों में भी ज्ञापन सौपे गए।