कुरावली: कुरावली क्षेत्र में भैंस चोरी की घटना में अज्ञात के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा
गोकुलपुर निवासी नीरज पुत्र राजबहादुर सिंह ने थाना मे दी तहरीर में बताया कि 11 दिसंबर की रात उसके घर के बाहर भैंस बंधी हुई थीं। सुबह पांच बजे जब वह पशुओं को चारा डालने पहुंचा तो वहां से तीन भैंस और एक छोटी पड़िया गायब थीं। काफी तलाश करने के बाद आसपास लगे कैमरों और लोगों से जानकारी मिली कि कुछ लोग पशुओं को चोरी कर ले गए। जिसमें पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।