डीग: पिकअप को बचाने के प्रयास में पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, युवक की मौत, एक गंभीर रूप से घायल
Deeg, Bharatpur | Mar 10, 2026 शहर के बरई रोड पर मंगलवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। यह दुर्घटना मंदिर पीतमदास से आगे रेलवे अंडरब्रिज के पास उस समय हुई, जब सामने से आ रही एक पिकअप गाड़ी को बचाने की कोशिश में ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई।