बिसौली: फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र में गन प्वाइंट पर दंपति से हुई लूट, 7 दिन बाद भी मुकदमा नहीं हुआ दर्ज
Bisauli, Budaun | Apr 25, 2026 फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र में अपराधियों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। ताजा मामला आसफपुर-ओरछी रोड का है, जहां पीड़ित ने शनिवार को 2:00 बजे करीब बताया कि बाइक सवार बदमाशों ने दंपति को गन प्वाइंट पर लेकर लाखों के जेवर और नकदी लूट ली। घटना के सात दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज न किए जाने से क्षेत्र में आक्रोश और दहशत का माहौल है।