बहराइच: बहराइच पहुंचे कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने कांग्रेस पर साधा निशाना, AIMIM अध्यक्ष को कहा- पहले खुद का कराएं DNA टेस्ट
एक दिवसीय दौरे पर बहराइच पहुंचे कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। इस दौरान उन्होंने AIMIM प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली के दिए गए बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि शौकत को पहले अपना डीएनए टेस्ट करना चाहिए। वहीं इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर भी निशाना साधा उन्होंने कहा कि कांग्रेसियों की संपत्ति की जांच होगी तो वह कहां जायेंगे।