झालरापाटन: शहर के खंडिया चौराहे पर सरस पार्लर के पीछे मिले 2 मानव भ्रूण, पुलिस ने शुरू की जांच
झालावाड़ के खंडिया चौराहे पर स्थित सरस पार्लर के पीछे दो मानव भ्रूण मिले हैं। पार्लर के कर्मचारियों ने आवारा कुत्तों को भ्रूण को नोचकर खाते देखा तो कोतवाली पुलिस को सूचना दी।पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों भ्रूण को अपने कब्जे में लिया। जांच में पता चला कि एक भ्रूण लड़की का था। सोमवार सुबह करीब 11 बजे दोनों भ्रूण का पोस्टमार्टम करवाया गया।