झालरापाटन: झालरापाटन में धूमधाम से मनाया गया गणगौर त्यौहार, महिलाओं ने की पूजा-अर्चना, नई दुल्हनों के लिए रहा खास पर्व
झालरापाटन में सोमवार को महिलाओं का लोकप्रिय त्योहार गणगौर धूमधाम से मनाया गया। महिलाओं ने इस अवसर पर सोलह श्रृंगार किया और घरों में विशेष व्यंजन बनाए। घर-घर में गणगौर माता की पूजा की गई। महिलाओं ने पारंपरिक गीत गाए, समाजसेवी साधना गौड़ ने सुबह 11:00 बजे बताया गणगौर सुहागिन महिलाओं का सबसे बड़ा त्योहार है।