झालरापाटन: झालरापाटन में ईद की धूम, ढोल-नगाड़ों के साथ निकला जुलूस, ईदगाह में हजारों लोगों ने अदा की नमाज
झालरापाटन में सोमवार को ईद उल फितर का त्योहार धूमधाम से मनाया गया।अंजुमन स्कूल से शहर काजी अली असगर की अगुवाई में सुबह 8:00 बजे भव्य जुलूस निकाला गया। इसमें ढोल-नगाड़े और घुड़सवार शामिल थे।जुलूस मुख्य मार्ग से होते हुए ईदगाह मैदान पहुंचा। यहां शहर काजी अली असगर ने सामूहिक नमाज अदा कराई। उन्होंने मुस्लिम समाज को संदेश दिया कि नेकी और भाईचारे के साथ जीवन जीएं।