बदायूं: कुढा सहायपुर गांव में पुरानी रंजिश के चलते तीन लोगों ने एक व्यक्ति को लाठी-डंडा और धारदार हथियार से घायल किया
Budaun, Budaun | Jun 8, 2025 बदायूं के थाना कादरचौक क्षेत्र कुढ़ा सहायपुर गांव में पुरानी रंजिश के चलते तीन लोगों ने 40 वर्षीय राकेश पुत्र रामधुन को घर में खींचकर लाठी डंडा धारदार हथियार मारकर घायल किया। इस मामले की थाना पुलिस से शिकायत की गई है। थाना पुलिस ने घायल राकेश का जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया और मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ लिया है।