बदायूं: कासिमपुर गांव के पास तेज रफ्तार बाइक सवार ने रोड पार कर रही किशोरी को टक्कर मारकर किया घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
Budaun, Budaun | Jun 7, 2025 बदायूं के कुंवरगांव थाना क्षेत्र के कासिमपुर गांव के पास रोड पार कर रही किशोरी को तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दी। जिसमें किशोरी गम्भीर रूप से घायल हो गई। घायल किशोरी को ईलाज के लिए 108 एंबुलेंस द्वारा बदायूं जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घायल किशोरी सुकनतला पुत्री छत्रपाल निवासी कासिमपुर थाना कुंवरगांव की रहने वाली है। पुलिस जांच में जुटी हुई है।