बदायूं: बसोमा के रेलवे क्रॉसिंग के अंडर पास में वाइब्रेटर मशीन से करंट लगने से कन्नौज के युवक की मौत
Budaun, Budaun | Jun 8, 2025 बदायूं के उझानी कोतवाली क्षेत्र के बसोमा के रेलवे क्रॉसिंग के अंडर पास के पास वाइब्रेटर मशीन से करंट लगने से कन्नौज जिले के रहने वाले पंकज नाम के युवक की मौत हो गई। आपको बता दें उझानी रेलवे स्टेशन से आगे बसोमा के पास बन रहे अंडरपास निर्माण के दौरान हुआ हादसा। मटेरियल सेट करते वक्त वाइब्रेटर चला रहे पंकज को करंट लगने से मौत हो गई। पुलिस जांच में जुटी है।