धनरुआ: बिहार में 628 करोड़ रुपये के निवेश को मिली मंजूरी
Dhanarua, Patna | Jun 20, 2026 20 जून 2026 बिहार में औद्योगिक विकास को गति देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार (बियाडा) की परियोजना समाशोधन समिति (पीसीसी) ने 30 नई औद्योगिक परियोजनाओं को स्वीकृति प्रदान की है। इन परियोजनाओं के माध्यम से राज्य में लगभग 627.83 करोड़ रुपये का निवेश होगा और 3,329 से अधिक लोगों को रोजगार मिलने की संभावना है।