राजपुर: देवढ़िया गांव में तेज रफ्तार कार की टक्कर से दो बाइक सवारों की मौत, नहर में गिरे
Rajpur, Buxar | Apr 29, 2026 राजपुर थाना क्षेत्र के देवढ़िया गांव के दो निवासियों की बुधवार सुबह भीषण सड़क हादसे में मौत हो गई। मृतकों की पहचान जगनारायण सिंह और धर्मराज राम के रूप में हुई। बुधवार करीब 10:00 बजे दिन में दोनों बाइक से रोहतास जिले के परसथुआ जा रहे थे। कुढ़नी थाना क्षेत्र के रामकलपुर पुल के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।