बीना: ग्राम बिल्धव में 48 वर्षीय व्यक्ति का शव खेत में मिला, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम
Bina, Sagar | Feb 3, 2026 48 वर्षीय चंद्रभान पिता नंदलाल निवासी ग्राम बिल्धव रविवार को घर से खेत के लिए निकले थे। लेकिन वह वापस नहीं लौटे। परिजनों ने लगातार तलाश की और सोमवार की सुबह खेत में मृत अवस्था में मिले। सूचना मिलते ही मौके पर एसडीओपी अजय कुमार, एएसआई जमुना प्रसाद, कमलेश धुर्वे एवं आरक्षक दीपक यादव पहुंच गए। पुलिस में मंगलवार को मृतक का पोस्टमार्टम कराया है।