रमना: करचा बस्ती: जर्जर सड़क और जल-जमाव से ग्रामीण परेशान
Ramna, Garhwa | Apr 22, 2026 रमना के बहियार कला पंचायत अंतर्गत करचा बस्ती की मुख्य सड़क इन दिनों बदहाल स्थिति में है। सड़क पर जगह-जगह बड़े गड्ढे बन गए हैं, वहीं बीच सड़क पर नाली का गंदा पानी जमा रहने से ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालात ऐसे हैं कि पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। सबसे ज्यादा दिक्कत स्कूल जाने वाले बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को हो रही ह