फिरोजाबाद में आंखें नम: SSP ने शहीदों को दी सलामी, पुलिस लाइन में गूंजा शहीदों अमर रहें का नारा
आज 21 अक्टूबर को पुलिस लाइन फिरोजाबाद में पुलिस स्मृति दिवस मनाया गया। SSP आदित्य लांग्हे ने शहीद स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित कर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी।
21 अक्टूबर 1959 को लद्दाख के हॉट स्प्रिंग में चीनी सैनिकों के हमले में CRPF के 10 जवान शहीद हुए थे। उसी याद में हर साल ये दिन मनाया जाता है।
SSP ने DGP का संदेश पढ़ा और पिछले एक साल में ड्यूटी के दौरान जान गंवाने वाले जवानों को याद किया। मौके पर SP सिटी, SP देहात, सभी CO, RI और थानों के प्रभारी मौजूद रहे।
#Firozabad #PoliceSmritiDiwas #SSPFirozabad #FirozabadPolice #UPPolice #DDMNews