मुंगावली: निर्माणाधीन रेलवे अंडरब्रिज बना मुंगावली की मुसीबत, बारिश में बढ़ा जाम का संकट
मुंगावली में निर्माणाधीन रेलवे अंडरब्रिज अब शहरवासियों के लिए बड़ी परेशानी बनता जा रहा है।शनिवार को शाम चार बजे मिली जानकारी के अनुसार बारिश के बीच वैकल्पिक मार्ग कीचड़ से सराबोर हो गया है, जिससे वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो रही है और शहर में बार-बार जाम की स्थिति बन रही है। रेलवे ने बारिश से पहले निर्माण पूरा करने का दावा किया था, लेकिन काम अब भी अधूरा है|