बांका: माणिकचक गांव के पास पेड़ से टकराकर घायल हुआ बाइक सवार
Banka, Banka | Dec 16, 2024 माणिकचक गांव के समीप सोमवार की सुबह करीब 9 बजे बाइक सवार युवक पेड़ से टकराकर जख्मी हो गया। जख्मी युवक का प्राथमिक उपचार सदर अस्पताल में किया गया। जानकारी के अनुसार मााणिकचक गांव निवासी गौरव कुमार अस्तपताल से बाइक से घर जा रहा था। गांव के समीप ही बाइक एक पेड़ से टकरा गई। जिसमें युवक जख्मी हो गया।