बांका: राज्यसभा सांसद उपेन्द्र कुशवाहा ने बांका में प्रेस वार्ता की, कहा- बिहार में एनडीए के प्रति उत्साह है
Banka, Banka | Dec 16, 2024 राज्य सभा सांसद सह राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा ने सोमवार की सुबह करीब 11 बजे बांका परिसदन में प्रेस वार्ता किया। उन्होनें कहा बिहार यात्रा कार्यक्रम सभी जिले में किया गया। जिसका समापन बांका जिला से किया गया। उपेन्द्र कुशवाहा ने कहा कि इस यात्रा के माध्यम से बिहार में एनडीए के पक्ष में माहौल देखने को मिला।