मोतिहारी: पूर्वी चम्पारण जिले के विभिन्न थानों में चौकीदार परेड का आयोजन किया गया
पूर्वी चम्पारण जिले के विभिन्न थाने मे चौकीदार परेड का आज आयोजित किया गया। थाना में थाना अध्यक्ष के नेतृत्व में चौकीदार परेड का आयोजन हुआ जहाँ उपस्थित चौकीदारों को विभागीय निर्देश का पालन करने,समय पर सूचना देने का निर्देश दिया गया। जिससे थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी रहे। सभी को तत्परता के साथ कार्य करने की बात कही गई। लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।