माडा: देवसर: NTPC-विंध्याचल में सम्पन्न हुई 81वीं राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक
एनटीपीसी विंध्याचल परियोजना के प्रशासनिक भवन सीवी रमन सभागार में मानव संसाधन राजभाषा अनुभाग द्वारा 81वीं राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक का आयोजन किया गया। इस समिति का मुख्य कार्य परियोजना के अंतर्गत विभागों/अनुभागों मे राजभाषा अधिनियम/नियमों के अनुपालन को सुनिश्चित करना एवं जनवरी से मार्च, 2024 की तिमाही की इस दिशा में हो रही प्रगति की समीक्षा करना है।