रोहतास: डीएम रोहतास ने लोक शिकायत मामलों की सुनवाई कर 20 मामलों का किया निस्तारण
Rohtas, Rohtas | May 23, 2026 डीएम रोहतास ने लोक शिकायत मामलों की सुनवाई कर 20 मामलों का किया निस्तारण। शनिवार को दोपहर क़रीब दो बजे जिला पदाधिकारी रोहतास जिला पदाधिकारी द्वारा लोक शिकायत निवारण अधिनियम के तहत प्राप्त द्वितीय अपील एवं सेवा शिकायत निवारण के प्रथम अपील मामलों की सुनवाई की गई। इस दौरान कुल 47 द्वितीय अपील एवं एक सेवा शिकायत आवेदन पर विचार हुआ।