बिछिया: अंजनियां के साप्ताहिक बाजार में पार्किंग व्यवस्था बेपटरी, दुकानदार बोले-हर सप्ताह झेलनी पड़ रही परेशानी...!
विकासखंड बिछिया के अंजनिया में साप्ताहिक बाजार में हर सप्ताह पार्किंग व्यवस्था की बदहाली लोगों के लिए परेशानी का कारण बन रहीl गुरुवार2जुलाई को स्थानीय दुकानदारों ने जानकारी देते हुए बताया कि दोपहर 1 बजे बाजार में पार्किंग की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण तालिया तालाब के सामने खाद्यान्न सोसायटी परिसर में दोपहिया वाहन खड़े रहते हैंl इससे परेशानी बढ़ गई l