हायाघाट: हायाघाट में आपदा पीड़ित 3 परिवारों को मिली बड़ी राहत, ₹4-4 लाख का अनुग्रह अनुदान चेक वितरित
हायाघाट अंचल में आपदा में जान गंवाने वाले तीन लोगों के आश्रितों को राज्य सरकार की आपदा राहत योजना के तहत ₹4-4 लाख की अनुग्रह अनुदान राशि का चेक प्रदान किया गया। पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री सह हायाघाट विधायक रामचन्द्र प्रसाद एवं अंचल अधिकारी ने लाभुकों को चेक सौंपा। मंत्री ने कहा कि आपदा प्रभावित परिवारों को त्वरित आर्थिक सहायता उपलब्ध कराया।