मऊरानीपुर: बंगरा क्षेत्र में बदहाल सड़क ने बढ़ाई परेशानी, गांव तक नहीं पहुंची एंबुलेंस; प्रसूता को 1 KM पैदल ले गए परिजन
झांसी के बंगरा क्षेत्र के खिरक मंजूबारा-छिंगेबारा गांव में बदहाल सड़क के चलते एंबुलेंस गांव तक नहीं पहुंच सकी। प्रसव पीड़ा से परेशान महिला को परिजन करीब एक किलोमीटर पैदल और मोटरसाइकिल के सहारे मुख्य सड़क तक ले गए। इसके बाद एंबुलेंस से महिला को अस्पताल पहुंचाया गया। ग्रामीणों ने सड़क निर्माण की मांग की है।