धार: धार में हुजूर विधायक और भाजपा जिला निर्वाचन अधिकारी रामेश्वर शर्मा ने मीडिया से की चर्चा
Dhar, Dhar | Dec 26, 2024 हुजूर विधानसभा से विधायक और भाजपा के धार जिला निर्वाचन अधिकारी रामेश्वर शर्मा धार पहुंचे। धार में भाजपा कार्यालय पर गुरुवार शाम करीब 6 बजे विधायक शर्मा ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि भाजपा जिलाध्यक्ष के चुनाव के लिए सभी कार्यकर्ताओं ने अपने सुझाव व अपने मत दिए हैं।