गाज़ियाबाद: लोनी बॉर्डर थाना पुलिस ने कार में सवार होकर हवाई फायरिंग करने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार, कब्जे से अवैध तमंचा बरामद
थाना लोनी बॉर्डर पुलिस टीम ने कार में सवार होकर हवाई फायरिंग करके लोगों में दहशत पैदा करने वाले रवि नाम के 1 शातिर अभियुक्त को सोमवार दोपहर करीब 3 बजे मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना लोनी बॉर्डर क्षेत्र से गिरफ्तार किया। पुलिस टीम ने बताया कि गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से 1 अवैध तमंचा 315 बोर बरामद किया गया है।