गाज़ियाबाद: थाना कविनगर पुलिस ने लूट की घटना में शामिल 1 अभियुक्त को किया गिरफ्तार, कब्जे से ₹3.45 लाख बरामद
थाना कविनगर पुलिस टीम ने सोमवार शाम करीब 4 बजे बीते 8 जनवरी को लूट की घटना को अंजाम देने के मामले में चन्दन कुमार नाम के 1 शातिर अभियुक्त को बिहार के मधुबनी स्थित फूलपरास से झझारपुर जाने वाले हाइवे के बीच से गिरफ्तार कर गाजियाबाद के थाना कविनगर लाया गया। गिरफ्तारी के दौरान उसके कब्जे से 3.45 लाख रुपए नगर व 47 चांदी के छोटे बड़े सिक्के बरामद किए गए हैं।