गाज़ियाबाद: थाना कौशाम्बी पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान 1 अभियुक्त को किया गिरफ्तार, कब्जे से बरामद हुए चोरी के 2 मोबाइल फोन
थाना कौशांबी पुलिस टीम ने सोमवार दोपहर करीब साढ़े 3 बजे चेकिंग के दौरान सुनील नाम के 1 शातिर अभियुक्त को अम्बेडकर पार्क वैशाली थाना कौशाम्बी क्षेत्र से गिरफ्तार किया। पुलिस टीम ने बताया कि अभियुक्त की गिरफ्तारी के दौरान उसके कब्जे से चोरी के 2 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।