गाज़ियाबाद: गाज़ियाबाद में HMPV का संदिग्ध मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप, जांच के लिए एम्स भेजा गया सैंपल
गाजियाबाद में HMPV का संदिग्ध मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। फिलहाल मरीज नेहरू नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से मरीज के परिवार के सदस्यों की जांच और काउंसलिंग भी की जा चुकी है। बता दे कि सोमवार को HMPV का संदिग्ध मरीज मिला है जिसकी की उम्र 92 साल है,